फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: महिला आरक्षण को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा, कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Wed, 22 Apr 2026 07:54 PM IST

महिला आरक्षण के मुद्दे पर बुधवार को शहर में महिलाओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। महिला कॉलेज के सामने बड़ी संख्या में एकत्रित महिलाओं ने 33 प्रतिशत आरक्षण न मिलने पर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल महिला रीटा धीमान, नेहा शर्मा ने कहा कि यह केवल विरोध नहीं, बल्कि नारी शक्ति का कांग्रेस के खिलाफ खुला ऐलान है। उनका कहना था कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का पारित न होना महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को उनका हक देने में राजनीतिक दल गंभीर नहीं हैं, जिसके चलते महिलाओं में रोष बढ़ता जा रहा है। चेयरपर्सन अनुराधा सैनी ने कहा कि महिलाएं लंबे समय से 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रही हैं, लेकिन बार-बार इस मुद्दे को टाला जा रहा है। इससे साफ है कि महिलाओं के अधिकारों को लेकर राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी है। इस अवसर पर पायल, कविता शर्मा, अंकित, सुनीता, अर्चना, कंचन, संतोष शर्मा भी मौजूद रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें