फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: अपराध भगाओ हरियाणा बचाओ को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

युवा कांग्रेस की टीम ने अपराध भगाओ हरियाणा बचाओ के तहत सोमवार को शहर में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध को कम करने के लिए डीसी मोहम्मद इमरान रजा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सुखा मलिक और अन्य सदस्यों का कहना था कि पिछले कुछ समय से जिले में प्रशासन और कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल है। प्रशासन अपने दायित्वों को निभाने में घोर लापरवाही कर रहा है। इस कारण जिले में आए दिन कोई ना कोई बड़ी घटना सामने आ रही है। जिले में पिछले 40 दिनों में करीब 17 हत्याएं हो चुकी है। पूर्व जिला पार्षद सारंग शमशेर ढाठरथ का कहना था कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध को कम करने में सरकार नाकाम है। इन हत्याओं को कई घटनाएं सरेआम अंजाम दिया गया था। इनमें कई मामलों में आज भी अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर घूम रहे हैं। अब तो रात के समय सफर करने में भी डर लगने लगा है। इस भाजपा सरकार ने प्रदेश को बिहार जैसा प्रदेश बना दिया है। लूट, डकैती, हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं कम की बजाए लगातार बढ़ रही है। यदि सरकार ने अपराध को जल्द लगाम नहीं लगाई तो युवा कांग्रेस प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें