फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के जुलाना में नए नियमों के विरोध में आढ़तियों की बैठक, कल से मंडी बंद रखने का ऐलान

कस्बे की नई अनाज मंडी में आढ़तियों और किसानों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए नियमों का जमकर विरोध किया गया। बैठक की अध्यक्षता आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पवन लाठर ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विरोध स्वरूप कल से मंडी बंद रखी जाएगी और फसलों की खरीद पूरी तरह से ठप रहेगी। बैठक को संबोधित करते हुए पवन लाठर ने कहा कि सरकार किसानों और आढ़तियों के हितों की अनदेखी कर लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जो उनके लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर रोज नए-नए नियम लागू किए जा रहे हैं, जिससे मंडी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस बार सरकार द्वारा फसल बेचने आने वाले किसानों के ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट और बायोमीट्रिक प्रणाली को अनिवार्य किया गया है, जिसे आढ़तियों और किसानों ने अव्यवहारिक बताया। उन्होंने आगे कहा कि मंडी को सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक ही खोलने के आदेश भी पूरी तरह से गलत हैं। किसान अक्सर रात के समय खेतों में कंबाइन से फसल कटाई करते हैं, ऐसे में उन्हें अपनी फसल मंडी तक लाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आढ़तियों ने इन आदेशों को तुगलकी फरमान” बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की। बैठक में मौजूद किसानों ने भी अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि सरकार के ये नियम उनके कामकाज में बाधा डाल रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन नियमों को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इनेलो ने मंडी में खोला किसान कष्ट निवारण केंद्र इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने भी किसानों के समर्थन में कदम उठाते हुए जुलाना की अनाज मंडी में किसान कष्ट निवारण केंद्र की स्थापना की है। इस दौरान इनेलो के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र रेढू भी बैठक में पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके हकों की लड़ाई लड़ती रहेगी। बिजेंद्र रेढू ने कहा कि सरकार द्वारा बनाए जा रहे नियम किसानों और आढ़तियों को परेशान करने वाले हैं। उन्होंने सरकार से तुरंत इन फैसलों पर पुनर्विचार करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इनेलो किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें