फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: शहर में पहली बार पहुंची मां चामुंडा की पावन पालकी

शहर के रानी तालाब स्थित राम मंदिर से चामुंडा माता की पावन पालकी शोभायात्रा के रूप में प्रस्थान कर मिड्ढा निवास पहुंची। इस दौरान पूरा मार्ग माता के जयकारों, भजनों और श्रद्धालुओं की आस्था से गुंजायमान हो उठा। विधान सभा के डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने माता की पालकी का विधिवत स्वागत किया। उन्होंने माता के चरणों में शीश नवाकर प्रदेश और क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर राजन चिल्लाना, डिप्टी स्पीकर के सुपुत्र डॉ रुद्राक्ष मिड्ढा, नगर पार्षद के अलावा श्रद्धालु, नागरिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मां चामुंडा की यह पावन पालकी हिमाचल प्रदेश से पहली बार प्रस्थान कर जींद पहुंची है, जो क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत सौभाग्य और गर्व का विषय है। श्रद्धालुओं ने मार्ग में पुष्प वर्षा कर एवं आरती उतारकर माता का अभिनंदन किया। शोभायात्रा के दौरान भजन मंडलियों द्वारा भक्तिमय प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे वातावरण आध्यात्मिक हो उठा। श्रद्धालुओं ने माता से परिवार की सुख-शांति, प्रदेश की उन्नति तथा समाज में सद्भावना की प्रार्थना की। आयोजकों ने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर को स्मरणीय बनाने के लिए विशेष सजावट और व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें