जुलाना क्षेत्र के पौली गांव में घर में 39 साल बाद लड़की पैदा होने की खुशी में कुआं पूजन किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ खुशी मनाई गई और पूरे गांव को भोज करवाया गया। पौली गांव निवासी संजय ने बताया कि उनके घर में 39 साल पहले उनकी बहन ने जन्म लिया था। अब उनके घर में बेटी ने जन्म लिया है। उनका परिवार लड़का और लड़की में कोई अंतर नही मानता। लड़कियां आज के युग में किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नही हैं। लड़कियां भी माता पिता का नाम रोशन कर सकती हैं अगर उनकी परवरिश लड़कों की तरह की जाए। अन्य लोगों को भी चाहिए कि वो बेटी और बेटे में कोई अंतर ना समझे। लड़की की माता ने बताया कि लड़कियां आज के समय में खेल, शिक्षा, सेना आदि किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नही हैं।