फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के नरवाना में बस और कंबाइन की जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचीं सवारियां

Naveen Updated Tue, 01 Sep 2026 11:37 AM IST

गांव डूमरखा कलां स्थित बिजली घर के पास मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे कंपनी वाली हरियाणा रोडवेज की बस और कंबाइन मशीन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद बस और कंबाइन दोनों घूम गए तथा बस की एक साइड के सभी खिड़की वाले शीशे टूटकर सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि हादसे में बस में सवार किसी यात्री को चोट नहीं आई और न ही किसी प्रकार की जान-माल की हानि हुई। जानकारी के अनुसार यमुनानगर डिपो की रोडवेज बस यमुनानगर से नरवाना की ओर आ रही थी। बस जब डूमरखा कलां के बिजली घर के पास मोड़ पर पहुंची और चालक बस को नरवाना की तरफ मोड़ रहा था, उसी दौरान नरवाना की ओर से जींद की तरफ जा रही कंबाइन ने बस के बीच वाले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन घूम गए। वहीं बस की एक तरफ के सभी शीशे टूटने से यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और डर का माहौल बन गया। बस चालक बलिंदर ने बताया कि वह रोजाना की तरह बस लेकर यमुनानगर से नरवाना आ रहा था। बिजली घर के पास मोड़ पर बस को मोड़ते समय पीछे की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कंबाइन ने बस में सीधी टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस के माध्यम से नरवाना बस स्टैंड पहुंचाया गया। हादसे के बाद बस चालक बलिंदर ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें