फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद के लजवाना कलां गांव के पास माईनर में मिला अज्ञात महिला का शव

जुलाना के क्षेत्र के लजवाना कलां गांव के पास किलाजफरगढ़ माईनर में एक अज्ञात महिला का शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि लजवाना कलां गांव से सूचना मिली थी कि माईनर में एक महिला का शव बहकर आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। माईनर में लगभग 40 वर्षीय महिला का शव मिला है। महिला अर्द्धनग्न हालत में थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें