फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में हेल्प ए मिशन के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर

Naveen Updated Sun, 01 Mar 2026 01:19 PM IST

सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए अमर उजाला फाउंडेशन ने हेल्प ए मिशन वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से नई सब्जी मंडी के नजदीक स्थित एक होटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में सुबह से ही युवाओं, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शिरकत की। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के जीवन की डोर बन सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित अंतराल पर रक्तदान करने की अपील की। संस्था के अध्यक्ष रजनीश क्वात्रा ने भी उपस्थित लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें