फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में बाथरूम में गिरने से व्यक्ति का सिर फटा, हुई मौत

Naveen Updated Fri, 06 Mar 2026 02:03 PM IST

शहर के अर्बन एस्टेट में एक व्यक्ति बाथरूम में गिर गया। इससे उसका सिर फट गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। अर्बन एस्टेट निवासी 43 वर्षीय संजीव वीरवार को बाथरूम में गिर गया था। इसके कारण उसका सिर फट गया था। उसको परिजन तुरंत नागरिक अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार कर छुट्टी दे दी थी। इसके बाद परिजन उसे घर ले गए थे, लेकिन घर जाते ही वह फिर गिर गया और बेहोश हो गया। उसको दोबारा फिर नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सीआरएसयू में साल 2014 से कॉन्ट्रेक्ट पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगा हुआ था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें