राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के तीसरे दिन शुक्रवार को रोइंग के 500 मीटर के इवेंट होंगे। समापन समारोह हैबतपुर स्थित विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबतपुर में होगा। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा व रोइंग एसोसिएशन की सचिव कमला दलाल पहुंचेगी। कोच चांद चहल ने कहा कि जूनियर रोइंग नैशनल चैंपियनशिप और सीनियर फेडरेशन गेम की टीम चुनी जाएगी। उनका कैंप 30 सितंबर से कोच दीपक, बिजेंद्र व चांद चहल की देखरेख में चलेगा। वहीं वीरवार को हुए दूसरे दिन को रोइंग प्रतियोगिता में दो हजार मीटर के मुकाबलों में जींद जिले ने तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इसमें लडक़ों ने डबल स्कल, पेयर व कवाडरपुल स्कल में गोल्ड जीते। वहीं लड़कियों में सिंगल स्कल, लाइट वेट, डबल स्कल व कवाडरपुल स्कल में गोल्ड मेडल जीत कर अभी तक के मुकाबलों में पहले स्थान पर चल रही हैं। हिसार लडक़ों में लाइट वेट डबल, फ ॉर इवेंट में दो गोल्ड व लड़कियों में तीन गोल्ड मेडल (पेयर इवेंट] फ ॉर इवेंट और मिक्स डबल) अपने नाम करके दूसरे स्थान पर अपना दबदबा कायम रखा। सोनीपत को एक गोल्ड मेडल व एक गोल्ड मेडल चरखी दादरी को मिला