फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: युवा रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर में सेवा, जागरूकता और राष्ट्रभावना का संदेश

शाहिल शर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 04:09 PM IST

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी झज्जर द्वारा वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ में आयोजित पांच दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर के तृतीय दिवस का आयोजन उत्साह और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। शिविर का संचालन उपायुक्त एवं अध्यक्ष स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा ने कहा कि सेवा, संस्कार और नेतृत्व से ही युवा वर्ग सशक्त बनता है। विशिष्ट अतिथि मुदित गर्ग ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संदेश दिया। ईशांक कौशिक ने रेड क्रॉस की सदस्यता को मानव सेवा का सशक्त माध्यम बताया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। डॉ. मोनिका ने नशा मुक्त जीवन पर विचार रखे, जबकि बाला धनखड़ ने राष्ट्रीय एकता को राष्ट्र की शक्ति बताया। कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अंत में राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें