फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में महिला ने संदिग्ध हालात में की आत्महत्या

नवीन दलाल Updated Tue, 23 Dec 2025 03:34 PM IST

गांव हसनपुर में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार हसनपुर निवासी 30 वर्षीय प्रीति पत्नी अनिल तीन बच्चों की मां थी। मृतक महिला का पति अनिल सोमवार को खेतों में काम करने के लिए गया था और शाम को फोन कर पत्नी को भी खेत में बुलाया था। वहीं कुछ देर बाद ही पत्नी की आत्महत्या करने की सूचना उस तक पहुंची। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। मौके से सबूत जुटा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। मंगलवार को मृतक महिला के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। महिला के परिजनों की ओर से कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। जांच अधिकारी भावना ने बताया कि मायका पक्ष की तरफ से कोई आरोप नहीं लगाए गए है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें