फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में किसान को पराली जलाने से रोका तो टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास

झज्जर के थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव चिमनी में कृषि विभाग के अधिकारियों ने पराली जलाने के लिए रोका तो युवकों ने टीम पर टै्रक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। जब टीम वहां से बचकर जाने लगी तो ट्रैक्टर चालक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। घटनाक्रम की सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों ने बेरी एसडीएम व विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बेरी थाने में लिखित में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दी शिकायत में कृषि विभाग के विषय विशेषज्ञ रमेश ने बताया कि कृृषि विभाग की टीम को पराली जलाने की सूचना मिली थी। खंड कृषि अधिकारी अशोक रोहिल्ला व सुपरवाइजर नेत्रपाल, कृषि प्रोद्योगिकी प्रबंधन नवीन साइट चेक करने के लिए दुबलधन के खेतों के पास गए हुए थे। वहीं रास्ते में गांव चिमनी निवासी अजीत व संदीप खेत में पराली जला रहे थे। जिससे विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक ने रोका तो उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। जब कृषि विभाग के विषय विशेषज्ञ रमेश ने किसानों को समझाने का प्रयास किया तो अजीत ने विभाग के अधिकारी रमेश को ट्रैक्टर से टक्कर मार दी और सिर में डंडों से वार किया। जब कृषि विभाग के अधिकारी जान बचाकर अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो ट्रैक्टर से गाड़ी के पीछे टक्कर मार दी। विभाग ने अधिकारियों ने मौके से भाग जान बचाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें