एक सप्ताह से बहादुरगढ़ में मुंगेशपुर ड्रेन ओवरफ्लो होने से कई कॉलोनियों में दो से तीन फीट पानी भरा हुआ है। लोगों का काम धंधा पूरी तरह चौपट हो गया है। लोगों को 800 मीटर गंदे पानी में चलकर अपने काम पर जाना पड़ रहा है। मोर्चा संभालने के लिए हिसार कैंट से सेना के 80 जवानों को बुलाया गया है। छोटूराम नगर में लोगों की दुकान में रखा सारा सामान खराब हो रहा है। यह बिक नहीं रहा है और ना ही बाहर से सामान ला पा रहे हैं। लोगों को गुजारा चलाना मुश्किल हाे गया है। हर रोज दुकान तो खुलती है लेकिन कोई भी सामान खरीदने नहीं आ रहा है। गली में पानी भरा होने की वजह से कोई भी सामान लेने नहीं आ रहा है। नेता आते है और चले जाते हैं। पानी की निकासी नहीं हो रही है। अगर कुछ दिन और ही ऐसा रहा तो कैसे काम चलेगा। क्या खाएंगे।