फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में मतदाताओं ने बूथ पर पहुंच कर दर्ज कराए दावे व आपत्तियां, साइट स्लो चलने से हुई परेशानी

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के लिए जिलाभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले दिन शनिवार को बीएलओ दिन भर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहे और नागरिकों से मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की। यह विशेष अभियान रविवार, 23, 29 और 30 अगस्त को भी जारी रहेगा। पहले दिन हीं साइट स्लो चलने के कारण बीएलओं को परेशानी का सामना करने पड़ा। अधिकतर लोगों के फॉर्म भरवाकर रख लिए गए ताकि उनको बाद में ऑनलाइन किया जा सके। हालांकि साइट स्लो चलने के कारण लोगों को इंतजार करना पड़ा। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के साथ-साथ नाम और अन्य विवरण की भी जांच करे। मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। नागरिक और पात्र मतदाता इस दौरान मतदाता सूची की जांच करने के साथ-साथ नाम जोड़ने, विवरण में संशोधन या अपात्र नाम हटाने संबंधी आवेदन एवं आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें