फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया शहर में प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज, महिलाओं के साथ बदसलूकी, अनुशासित प्रदर्शन पर अश्रुगैस, वाटर कैनन जैसी काईवाई के विरोध में विभिन्न संगठनों ने शहर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सीटू, सर्व कर्मचारी संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, कांग्रेस सेवादल, न्याय संघर्ष समिति, अखिल भारतीय किसान सभा, युवा, छात्र, छात्राओं सहित अनेकों वर्गों से नागरिक शामिल रहे। कन्वीनर न्याय संघर्ष समिति के कन्वीनर रमेश जाखड़ ने बताया कि प्रदर्शन के माध्यम से मांग की गई कि युवाओं को न्याय दो, तानाशाही नहीं चलेगी, नयी शिक्षा नीति रद्द करें, परीक्षाओं में हो रही धांधलियां बंद करो, दोषियों को सजा दो, परीक्षा की वजह से या तंत्र की वजह से जान गंवाने वाले बच्चों को उचित मुआवजा दें, दोषियों पर कार्रवाई करें, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन ने यह साबित किया कि समाज का हर सजग नागरिक सभी प्रकार के मतभेदों और मतभेदों से उपर उठकर युवाओं के लिए न्याय की चाह रखता है। समाज का बड़ा हिस्सा चाहता है कि पूरे मनोयोग से शिक्षा में जुटे हुए युवाओं के साथ धोखाधड़ी न हो। युवाओं को हताशा में लाने से सत्ता को बचना चाहिए और सार्वजनिक क्षेत्रों को मजबूती प्रदान करनी चाहिए। युवाओं को गोली की बजाय गुणवत्ता वाली शिक्षा और समान अवसरों की जरूरत है।आज सत्ता जिस परोक्ष विकास की बात कर रही है, उसके आधार युवाओं पर चहुंमुखी हमले कर रही है। प्रदर्शन में सीटू प्रधान किरण बरहाना, एसकेएस जिला प्रधान रामबीर, रिटायर्ड कर्मचारी संघ प्रधान दिलबाग दलाल, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रमेश जाखड़, महासचिव राजबीर राहड़, वरिष्ठ कर्मचारी नेता राजेंद्र जुलाना, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के राज्य कोषाध्यक्ष संदीप मारौत, वरिष्ठ नेत्री अनिता भागलपुरी, राज्य की नेत्री प्रवेश मातनहेल, कोषाध्यक्ष विष्णु जांगड़ा, मैकेनिकल -41 के प्रधान देवेंद्र सहरावत, समाजसेवी राजकुमार आर्यनगर, छात्र नेता साहिल, विजय, सचिन, किसान नेता सूबेदार रमेश फौगाट, पिंकी, रेणू मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें