फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में बजट बैठक में जमकर हंगामा, विधायक भुक्कल चेयरमैन से बोलीं- आप ठेकेदारों को बचा रहे

नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को हुई बजट बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बैठक में झज्जर विधायक गीता भुक्कल ने चेयरमैन जिले सिंह सैनी पर अधिकारी और ठेकेदारों को बचाने के आरोप लगाए। विधायक ने शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसकी विजिलेंस जांच करवाने की मांग की। बैठक में विधायक ने कहा कि जब चेयरमैन को डीडीओ को पावर नहीं हैं तो डीएमसी को बैठक में होना चाहिए। विधायक को बताया गया कि डीएमसी एसीएस की बैठक में हैं, जिस पर विधायक ने नाराजगी जताई और डीएमसी को फ़ोन किया। इस पर डीएमसी ने भी एसीएस की बैठक होने की बात कही। इस विधायक ने मौके पर ही एसीएस को कॉल कर डीएमसी को जल्द फ्री करने को कहा, जिसके बाद कुछ देर में डीएमसी बैठक में पहुंच गए। चेयरमैन का नाम लेने पर हुई बहस बैठक में पार्षद टेकचंद ने बताया कि स्ट्रीट लाइट के लिए पहले लाइट इंस्पेक्टर, उसके बाद अधिकारी और चेयरमैन को लिखकर देना पड़ता हैं. इस पर चेयरमैन जिले सिंह सैनी भड़क गए और कहा कि मेरा नाम क्यों लें रहे हो। दोनों में काफी देर तक बहस होती रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें