फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में कुलाना चौक पर खड़े ट्राला से टकराई बसें, खाटूश्याम से बहादुरगढ़ जा रहे थे यात्री

कुलाना चौक के पास रविवार सुबह धुंध के कारण सड़क पर खड़े ट्राला से दो बसों की टक्कर हो गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए जबकि एक बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी बस में सवार लोग खाटूश्याम से दर्शन कर वापस बहादुरगढ़ जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे को लेकर जांच में जुटी।बस चालक को रोहतक रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 9 बजे रेवाड़ी की ओर से एक निजी बस झज्जर की तरफ आ रही थी।निजी सवारी बस के आगे एक और कंपनी की बस चल रही थी। इस दौरान सड़क पर ट्राला खड़ा था। इसके पीछे बस टकरा गई। अचानक हुई टक्कर के कारण सवारी बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस में सवार कई यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं, वहीं सवारी बस ड्राइवर का पैर बस के अगले हिस्से में फंसने से बुरी तरह कुचल गया। चालक बेरी निवासी रवि की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण अधिक धुंध बताया जा रहा हैं। निजी बस में सवार सभी लोग खाटूश्याम से वापस बहादुरगढ़ जा रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें