पुलिस की टीम ने समसपुर निवासी एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना दुजाना के अंतर्गत पुलिस चौकी डिघल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि मृतक विकास की मां ने शिकायत देते हुए बताया कि 10 जून को उसका लड़का छोछी भट्टे पर काम के लिए गया हुआ था। इसी दौरान मेरे पास फोन आया कि उसका लड़का गड्ढे में गिर गया है। यह फोन अक्षय नाम के व्यक्ति ने किया था। उसे शक है कि उसके लड़के की हत्या अक्षय और जेसीबी ऑपरेटर ने की है। इस सूचना पर थाना दुजाना में हत्या का आपराधिक मामला दर्ज किया गया और उच्च अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और मौके से साक्ष्य जुटाए गए। इस पर आगामी कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने इस मामले में दो आरोपियों अक्षय और शालू राम निवासी गोयला कला को गिरफ्तार किया है। उनको अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।