फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

सीआईए झज्जर व थाना शहर झज्जर की संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध रूप से पैसों की मांग करने और पैसे ना देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने बताया कि हमें रईया निवासी एक व्यक्ति जिसने झज्जर में ऑफिस कर रखा है। शिकायत देते हुए बताया कि 28 अगस्त को सुबह विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई और 25 लाख रुपये की अवैध रूप से मांग की। मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 7 सितंबर को दोबारा सुबह 9 बजे कॉल आई और अज्ञात आईडी से इंस्टाग्राम पर कुछ ऑडियो और वीडियो भी आए, जिन्होंने 30 लाख रुपये की अवैध रूप से मांग की और न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर निरीक्षक विवेक मलिक की अगुवाई में थाना शहर झज्जर की व सीआईए झज्जर की संयुक्त टीम ने साइबर की मदद लेते दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रितुल पुत्र प्रमोद निवासी ईगरा जिला जींद, मनीष उर्फ अरुण पुत्र विरेंद्र निवास रईया के तौर पर की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें