फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के कुलाना चौक पर ट्रक ने मारी ऑटो को टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

सुनील कुमार Updated Mon, 20 Jul 2026 03:06 PM IST

संवाद न्यूज़ एजेंसी झज्जर। कुलाना चौक पर सोमवार अल सुबह एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। गालों में से दो को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन मथुरा निवासी दिनेश ने बताया कि वह अपने 10-12 अन्य साथियों के साथ खाटू श्यामजी के दर्शन करने के लिए राजस्थान गए थे। वहां से दर्शन करके सोमवार सुबह वापस बहादुरगढ़ जा रहे थे। कुलाना चौक के पास एक ट्रक ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। इस घटना में मथुरा के ही दिनेश की मौत हो गई जबकि जयप्रकाश, टिंकू, प्रमोद, दीपू और करण गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से प्रमोद और दीपू को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें