फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बेरी में निकाली गई तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को धर्मनगरी बेरी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसडीएम रेणुका नांदल के नेतृत्व में भव्य व शानदार तिरंगा-यात्रा निकाली गई, जिसमें बेरी क्षेत्र के स्कूली विद्यार्थियों, सरपंच, पंच, आंगनबाड़ी वर्कर्स, ग्राम सचिव, पटवारियों के अलावा समाज के सभी वर्गो ने भाग लिया। यह शानदार तिरंगा-यात्रा भागलपुरी चौक स्थित खेल स्टेडियम से शुरू होकर शिव चौक, बस स्टैंड, दुजाना चौक, हर्बल पार्क, मेन बाजार, सब्जी मंडी होती हुई वापिस स्टेडियम में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान देशभक्ति गाने व देश प्रेम के नारों से पूरा बेरी कस्बा गूँज उठा। गुरुवार को आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा ने धर्मनगरी बेरी में देशभक्ति की भावना को पूरे जोश से नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। तिरंगा यात्रा के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने "जय हिंद जय भारत", "भारत माता की जय", व "वन्दे मातरम् " के नारों ने वातावरण में देशभक्ति की भावना को गरिमापूर्ण बढ़ावा दिया। एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित इस तिरंगा यात्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रेरणा से और भी बल मिला है, जिन्होंने हमेशा देशभक्ति और राष्ट्रीयता के महत्व पर जोर दिया है। पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन में देशभर में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं, जो देश और समाज के प्रति एकता और अखंडता को मजबूत करने का काम कर रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिजनों, पड़ोसियों, रिश्तेदारों को भी घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा न केवल क्षेत्र में देशभक्ति की भावना को प्रस्तुत करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कैसे हम सब लोग एक साथ मिलकर अपने देश और समाज के लिए काम कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें