आयुष विभाग एवं हरियाणा आयोग के संयुक्त तत्वावधान में योग और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए सूर्य नमस्कार अभियान का आयोजन किया निरंतर किया जा जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को बेरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैंकड़ों विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। योगाचार्य गीता कादयान ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, कपालभाति क्रिया, अनुलोम-विलोम, भ्रमरी प्राणायाम और ध्यान सहित विभिन्न योगाभ्यास कराए। जिला योग समन्वयक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि यह अभियान जिले के प्रत्येक गांव, स्कूल, विश्वविद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों तक फैलाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से भी आह्वान करते हुए कहा कि नियमित रूप से योग एवं सूर्य नमस्कार को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और स्वस्थ व समृद्ध समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान दें। इस अवसर पर स्कूल के सभी स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे और अभियान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा प्राप्त की।