फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स और डेवलपमेंट चार्ज डिफॉल्टरों पर सख्ती, नगर परिषद ने 11 दुकानों-भवनों को किया सील

बहादुरगढ़ नगर परिषद ने प्रॉपर्टी टैक्स और डेवलपमेंट चार्ज जमा न करने वाले डिफॉल्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम अभिनव सिवाच की मौजूदगी में शहर के विभिन्न इलाकों में कुल 11 दुकानों और भवनों को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद बकाया राशि नहीं भरने पर की गई।नगर परिषद ने बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण करने वालों के खिलाफ भी अभियान तेज कर दिया है। पटेल नगर, उद्योग नगर, छोटूराम नगर और श्याम जी कॉम्प्लेक्स सहित कई प्रमुख इलाकों में सीलिंग की गई। एसडीएम अभिनव सिवाच ने डिफॉल्टरों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपना प्रॉपर्टी टैक्स और डेवलपमेंट चार्ज जमा करा लें, अन्यथा सीलिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा और सख्त कार्रवाई बढ़ाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर परिषद क्षेत्र में किसी भी घर, दुकान या इमारत का निर्माण शुरू करने से पहले नक्शा पास कराना अनिवार्य है। बिना अनुमति के निर्माण अवैध माना जाएगा और ऐसी संपत्तियों पर सीलिंग के साथ-साथ अन्य कानूनी कार्रवाई भी होगी। गौरतलब है कि बुधवार को डिप्टी कमिश्नर स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बहादुरगढ़ में अतिक्रमण हटाने, अवैध प्लॉटिंग रोकने और गैरकानूनी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए थे। नगर परिषद की यह कार्रवाई उसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे शहर में अनियमित निर्माण और टैक्स चोरी पर लगाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें