झज्जर जिले की मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक दो लाख 35 हजार 407 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई है जबकि दो लाख 4 हजार 372 मीट्रिक टन से अधिक की खरीद व एक लाख 58 हजार 157 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। झज्जर अनाज मंडी में 64 हजार 711 मीट्रिक टन, बादली में 16 हजार 846 मीट्रिक टन, ढाकला में 15 हजार 446 मीट्रिक टन, बेरी में 51 हजार 109 मीट्रिक टन, मातनहेल में 35 हजार 802 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 21 हजार 399 मीट्रिक टन, छारा में 15 हजार 49 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 939 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 13 हजार 106 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार खरीद के आंकड़ों के अनुसार झज्जर मंडी में 56 हजार 99 मीट्रिक टन, बादली में 13 हजार 616 मीट्रिक टन, ढाकला में 14 हजार 188 मीट्रिक टन, बेरी में 41 हजार 972 मीट्रिक टन, मातनहेल में 32 हजार 701 मीट्रिक टन, माजरा डी में 20 हजार 598 मीट्रिक टन, छारा में 10 हजार 966 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 939 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 12 हजार 292 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है। कुल खरीद की 77.4 प्रतिशत उपज का उठान हो चुका है।