फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में एसडीएम बोले- माता भीमेश्वरी देवी मेला में श्रद्धालुओं को निर्बाध रूप से होंगे देवी दर्शन

Naveen Updated Thu, 05 Mar 2026 03:26 PM IST

धर्म नगरी बेरी के मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 2026 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी आरंभ हो चुकी है। बेरी में उमडऩे वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएगी, जिसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी अभी से तैयारी में जुट जाएं। एसडीएम एवं माता भीमेश्वरी देवी श्राइन बोर्ड की सीईओ रेणुका नांदल ने यह निर्देश गुरुवार को मिनी सचिवालय में चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके उपरांत एसडीएम ने अधिकारियों के साथ मन्दिर परिसर का जायजा लेते हुए जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि देवी मेला के दौरान बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसडीएम ने बैठक में कहा कि इस बार 19 मार्च से चैत्र नवरात्र प्रारंभ होंगे तथा 24 से 26 मार्च को मुख्य मेला होने के कारण भारी संख्या में श्रद्धालु मेले में उमडऩे का अनुमान है। एसडीएम रेणुका नांदल ने मेला परिसर का जायजा लेते हुए मेले में रिकवरी वैन, हेल्थ सेंटर, फायर ब्रिगेड, वाटर टैंकर, स्वच्छता, रेडक्रास वालंटियर, चढ़ावे व प्रसाद की व्यवस्था,पार्किंग सुविधा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मेला परिसर में जरूरत अनुसार बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही नपा अधिकारियों को मंदिर के साथ लगते तालाब की साफ सफाई कराने और मेला परिसर को साफ सुथरा बनाने के निर्देश दिए। इस बीच सीईओ रेणुका नांदल में मन्दिर पुजारी कुलदीप वशिष्ठ से भी जानकारी ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें