फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में 27वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, ठेका कर्मचारियों ने दिया समर्थन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रही। नगर परिषद बहादुरगढ़ में धरने पर बैठे पे-रोल सफाई कर्मचारियों को ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। कर्मचारियों ने 13 मई 2026 के समझौते को लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करने तथा एचकेआरएन को भंग करने की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि 17 मांगों पर सहमति बनने के बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई पत्र जारी नहीं किया गया और संगठन को बातचीत के लिए भी नहीं बुलाया गया। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान सैकड़ों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें