नगर परिषद के सफाई ठेकेदार द्वारा कर्मियों का पूरा पीएफ नहीं दिए जाने पर कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन किया। कर्मी राहुल ने बताया कि उनका साल भर का पीएफ 18 से 20 हजार रुपये बनता है, लेकिन ठेकेदार ने केवल 7-8 हजार रुपये ही डाले हैं। इसके बारे में ठेकेकार कोई जानकारी भी नहीं दे रहा है। इस मामले में आज सभी लेखाकार से मिले हैं। उन्होंने एक दिन का समय मांगा हैं। यदि कल तक कोई कार्रवाई नहीं होगी तो बैठक कर आगामी आंदोलन किया जाएगा।