फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: डीघल टोल प्लाजा पर रात 12 बजे के बाद से घटे टोल के दाम हुए लागू

शाहिल शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 06:48 PM IST

नेशनल हाईवे अथॉरिटी पर बने टोल प्लाजा पर इस बार नया वित्त वर्ष शुरू होने से पहले ही टोल रेट बढ़ाने की बजाय कमी की गई है। एनएचआई की तरफ से टोल पर घटे हुए नए दरों की लिस्ट आ गई है। अब डीघल टोल पर रात 12 बजे के बाद घटे हुए दर लागू कर दिए गए हैं। झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित डीघल टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। अब यहां से गुजरने वाले निजी वाहनों के लिए वन-वे पर 5 रुपये और अप-डाउन में 20 रुपये तक की कमी की गई है। इस बार कमर्शियल वाहनों के टोल शुल्क में भी कोई वृद्धि नहीं की गई है। टोल प्रबंधन की मानें तो पर्सनल गाड़ियों पर टोल वृद्धि का कोई ज्यादा असर नहीं पड़ा है। दरों की इस बढ़ोतरी में कमर्शियल वाहनों को विभिन्न वाहनों की श्रेणी अनुसार 10 रुपये से 20 रुपये तक कम देने होंगे। बिना फास्टेग वाले वाहन को देना होगा दोगुना चार्ज टोल प्लाजा प्रबंधक विशाल सिंह ने बताया कि जिस वाहन पर फास्टेग नहीं होगा, उस वाहन चालक को टोल पर दोगुना चार्ज देना होगा। बिना फास्टेग वाले वाहन की वन-वे की ही पर्ची काटी जाती है। अप डाउन की पर्ची नहीं काटी जाती।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें