फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर शहर में हुई हल्की बारिश, मौसम हुआ सुहाना

शहर तथा आसपास के क्षेत्र में वीरवार दोपहर को मौसम बदल गया। सुबह से बादलवाही छाई हुई थी, लेकिन दोपहर को तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी ने एक बार फिर से किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है। वहीं मंडी में फसल को तिरपाल से ढक दिया गया। इसके अलावा शहर में दो जगह रावण दहन होने हैं, जिसके चलते दोनों जगह पर हल्की बूंदाबांदी में पुतले भीग गए, लेकिन उन पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा। तेज हवाओं के कारण आयोजकों में चिंता की लकीरें जरूर छा गई थी। फिलहाल बादलवाही बनी हुई है और बारिश की आशंका मौसम विभाग ने जाहिर की है। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें