फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ खंड विकास एवं पंचायत समिति की नई चेयरपर्सन रचिता जून ने ली शपथ, सभी वार्डों में समान विकास का संकल्प

बहादुरगढ़ खंड विकास एवं पंचायत समिति की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन रचिता जून ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संपन्न इस शपथ ग्रहण समारोह में रचिता जून ने सभी वार्डों में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराने का वादा किया। गौरतलब है कि 27 जनवरी 2026 को हुए चुनाव में भाजपा समर्थित रचिता जून ने प्रतिद्वंद्वी रेणु बाला को 19-10 के अंतर से हराकर चेयरपर्सन पद पर कब्जा जमाया था। इससे पहले दिसंबर 2025 में तत्कालीन चेयरपर्सन वर्षा गौतम के खिलाफ खंड विकास एवं पंचायत समिति के सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पास किया था, जिसके कारण पद रिक्त हो गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें