फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों ने किया सूर्य नमस्कार

पुलिस लाइन में हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के तहत सोमवार को विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आचार्य बलदेव, योग स्पेशलिस्ट (आयुष विभाग, झज्जर) ने पुलिस कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास करवाया और इसके शारीरिक व मानसिक लाभों की जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी से महर्षि दयानंद जयंती 12 फरवरी तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत हरियाणा योग एवं आयुष विभाग के प्रशिक्षक विभिन्न विभागों में जाकर सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस लाइन झज्जर में भी पुलिस कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार के 12 आसनों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान आचार्य बलदेव ने बताया कि सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास जीवनशैली को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। इसे उगते सूर्य की ओर मुख करके किया जाता है। सूर्य नमस्कार में कुल 12 मुद्राएं होती हैं, जिनमें प्रमुख रूप से प्रणामासन, हस्त उत्तानासन, हस्तपादासन, अश्व संचालनासन, दंडासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन और पर्वतासन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन आसनों के नियमित अभ्यास से मांसपेशियां और जोड़ मजबूत होते हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, वजन नियंत्रित रहता है और पाचन शक्ति में सुधार होता है। साथ ही यह मानसिक संतुलन बनाए रखने, अच्छी नींद लाने और महिलाओं के मासिक धर्म चक्र को नियमित करने में भी सहायक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें