फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: उत्पाती बंदरों को पकड़ने के लिए ली जाएगी नगर परिषद से अनुमति

गुरुग्राम से बंदर पकड़ने के लिए आई टीम अब तक उत्पाती बंदर को नहीं पकड़ सकी। अब बंदर पकड़ने वाली टीम नगर परिषद से बेहोश करने वाली दवा के इस्तेमाल को लेकर अनुमति लेगी। शहर में बंदरों के काटने से लोग परेशान है। इसको लेकर नगर परिषद ने बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर जारी किया था, जिसके बाद से बंदरों को पकड़ने का काम लगातार जारी है। शहर से अब तक अलग-अलग जगहों से करीबन 200 बंदराें को पकड़ा जा चुका है, लेकिन शहरवासी एक उत्पाती बंदर से ज्यादा परेशान है, जिसको अब तक नहीं पकड़ा गया है। शहर में उत्पाद मचाने वाले इस बंदर को पकड़ने के लिए गुरुग्राम से स्पेशल टीम भी आई थी, लेकिन स्पेशल टीम के हाथ भी बंदर नहीं आ सका। वहीं, बंदर को पकड़ने के लिए आगरा से मंगाई जाने वाली बेहोश करने की दवा का इस्तेमाल किया जाएगा। इसको लेकर नगर परिषद से अनुमति ली जाएगी। इसके बाद ही उत्पाती बंदर को पकड़ा जाएगा। वहीं, उत्पादी बंदर को पकड़ने के बाद बंदरों की पेमेंट हो पाएगी। अब तक पकड़े गए बंदरों की पेमेंट भी नही हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें