फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: सिविल अस्पताल में लोगों को अंगदान को लेकर किया गया जागरूक

नागरिक अस्पताल झज्जर के गेट पर विश्व अंगदान दिवस पर एमएस डाॅ. नरेश दहिया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नागरिक अस्पताल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नागरिक अस्पताल झज्जर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें सभी विभागों में जाकर नर्सिंग अधिकारी कविता ने जनहित को जागरूक किया। सभी नागरिक अस्पताल झज्जर में आए हुए मरीजों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कविता गुलिया ने बताया कि उन्होंने अपना शरीर दान कर रखा है। कोई भी व्यक्ति अपने अंगदान कर सकता है। इस से मृत्यु के बाद आठ लोगों को जीवन दान मिलेगा। हम मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी दे सकते हैं। इस मौके पर डॉ. गुरजीत एसएमओ, डॉ. सुशील, डाॅ. दिनेश रोहिला मनोवैज्ञानिक, डाॅ. परविंद्र फोगाट, डॉ. मोहित राठी, डाॅ. नीतू सिंह, मंजू बूरा नर्सिंग अधिकारी, प्रिंस लैब टेक्नीशियन, अशोक काउंसलर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें