द रेवेन्यु पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले वीरवार को पटवारियों ने नवनियुक्त प्रशिक्षु पटवारियों के वेतन से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता राजबीर गुलिया ने की। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कुल 2605 पटवारी भर्ती किए गए थे, जिनको अभी तक प्रशिक्षण अवधि के दौरान वेतन नहीं मिल रहा है। पटवारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही वेतन से संबंधित नोटिफिकेशन जारी नहीं किया तो वे इस बार काली दिवाली मनाएंगे। प्रदर्शनकारी पटवारियों ने कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह से जायज हैं और सिर्फ वही लागू करने की मांग है, जिसका वादा स्वयं मुख्यमंत्री ने किया था।