झज्जर के गांव पाटोदा में बाइक का संतुलन बिगड़ने से खंबे में जा टकराई बाइक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत होने का मामला सामने आया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि वीरवार कंट्रोल रूम से सूचना मिली पाटोदा के पास बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए। मृतक की पहचान राहुल पुत्र नफे सिंह गांव माछरौली का रहने वाला था। लुहारी गांव में कंपनी में से लौटते वक्त अपने घर जा रहा था अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक खंबे में जा टकराई, जिसके चलते राहुल की मौत हो गई। राहुल के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं।पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।