फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में हवन यज्ञ से हुई एनएसएस कैंप की शुरुआत

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय एनएसएस कैंप का शुभारंभ स्कूल प्राचार्य डॉक्टर लाली कुमारी की अध्यक्षता में हवन यज्ञ करवाकर किया गया। स्कूल प्राचार्य ने सभी स्वयंसेवकों को नैतिकता का पाठ सिखाया। एनएसएस इंचार्ज मनदीप ने सभी स्वयंसेवकों को इस सात दिवसीय शिविर के उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को समाज के प्रति उनके दायित्व को भी समझाया। हिंदी प्राचार्य पवन कुमार ने कैंप की सात दिन की रूपरेखा के बारे में सभी स्वयंसेवियों को बताया। इस अवसर पर राकेश, पूनम, संतोष, मोनिका, सुमन, वनिता और कविता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें