फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के छारा स्थित हरद्वारी लाल कॉलेज में शुरू हुआ एनएसएस शिविर

चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय, छारा में प्राचार्या डॉ. सविता पुनिया के निर्देशन में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आरंभ वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अनीता दलाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से बताते हुए सभी को पूरे उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी डॉ. ललिता ने विद्यार्थियों को जनजीवन में सेवा भावना की उपयोगिता समझाई और आगामी सात दिनों में होने वाली गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छारा से आईं डॉ. रीना ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया और योग के शारीरिक व मानसिक लाभ बताए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ तथा विद्यार्थियों ने समाजसेवा से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें