शहर के लाइनपार स्थित सूर्य कवि पंडित लख्मीचन्द धर्मशाला परिसर में रविवार को समिति की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव अधिकारी राजेन्द्र शर्मा की देखरेख में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में समिति के 50 सदस्यों ने भाग लिया और सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में सीलक राम (बिल्लू पंडित) को प्रधान, सुमेर वशिष्ट को उपप्रधान, हरीश वशिष्ट को महासचिव, सुमित अत्री को सचिव तथा मुकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा ईश्वर गौतम, प्रताप पाई, चांद प्रकाश वत्स, अशोक कौशिक, राजकुमार दतौड़ और दीपक राज को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। चयन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सूर्य कवि पंडित लख्मीचन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। समिति के सदस्यों ने फूलमालाएं पहनाकर नई कार्यकारिणी का स्वागत किया। समिति के संरक्षक पालेराम शर्मा, प्रधान प्रवीण शर्मा और महासचिव सतीश शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन समाज की एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम धर्मशाला और समाजहित के कार्यों को नई गति देगी। कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से चुनाव अधिकारी राजेन्द्र शर्मा को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंजीत पाराशर, मामन राम, कर्मबीर शर्मा, अनिल शर्मा, जयप्रकाश, सतबीर, ओमकार, हरिओम भक्त, हरिओम हरितश, बलराम गौतम सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।