शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को नगर परिषद की टीम ने कोसली रोड से पुरानी तहसील रोड पर अतिक्रमण हटवाया और पक्के निर्माण को बुलडोजर से तुड़वाने का काम किया। लोगों ने दुकानों के बाहर कई-कई फीट तक टीन शैड लगवाए हुए थे, उनको भी हटवाया गया। नगर परिषद की टीम से सुबह के समय पहले पूरे रोड पर मुनादी करवाई गई, जिसके चलते अधिकतर दुकानदारों ने स्वयं ही अपनी दुकानों के बाहर लगे टीन शैड हटा दिए। जिनके पक्के शैड लगे हुए थे, उनको वीरवार तक का समय दिया गया है। उसके बाद नगर परिषद खुद बुलडोजर से उनको तुड़वाने का काम करेगा।