फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में मिले मां-बेटी कोरोना पॉजिटिव, जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या तीन पहुंची

कोरोना के मरीजों. की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। लगातार दूसरे दिन भी जिले में कोरोना के दो मरीज सामने आए हैं। खेड़ी (खुम्मार) गांव निवासी मां-बेटी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मां की उम्र लगभग 25 साल और बेटी की उम्र दो साल की बताई गई हैं। दोनों को होम आइसोलेट कर दिया गया हैं। परिवार के कुल चार सदस्यों की कोरोना जांच की गई थी, जिसमें मां-बेटी पॉजिटिव मिले जबकि दो की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। सिविल अस्पताल झज्जर में मंगलवार को अभी तक 23 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें दो पॉजिटिव मिले हैं। जिले में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या तीन हो गई हैं। सोमवार को सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें