केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को बहादुरगढ़ में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून और विशिष्ट अतिथि के रूप में डीसी वर्षा खांगवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग द्वारा किया गया, जहां उप वन संरक्षक पन्नाला साहिती रेड्डी ने अतिथियों का स्वागत कर अभियान की जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम अभिनव सिवाच भी मौजूद रहे।