कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल झज्जर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान कानून व्यवस्था को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने कहा कि यह कुछ लोगों की हताशा का नतीजा है। उन्होंने हरियाणा पुलिस पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि मामले की जड़ तक जांच पहुंचेगी। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए विपुल गोयल ने कहा कि आंकड़ों की बात करते हैं तो प्रदेश का विपक्ष फुस्स हो जाता है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा को लेकर उन्होंने कहा कि वे दोबारा जीतकर फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। विपुल गोयल ने दावा किया कि पांच राज्यों में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनने वाली है। मंत्री ने कहा कि सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह नायब सैनी सरकार विपक्ष से डिबेट करने को तैयार है। विपक्ष के पास जनहित का कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वे केवल आरोपों की राजनीति करते हैं। राज्यसभा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग पर विपुल गोयल ने कहा कि इससे साफ दिखता है कि उन्हें अपनी पार्टी और नेताओं पर विश्वास नहीं है। झज्जर शहर में विकास कार्यों पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि दिल्ली गेट वाले मार्ग को सीसी सीमेंटेड बनाया जाएगा। उन्होंने नगर परिषद के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। इस दौरे में विपुल गोयल ने स्थानीय मुद्दों पर ध्यान देते हुए आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और जल्द समाधान करने का भरोसा दिया।