फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

झज्जर में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के सहकारिता, जेल, चुनाव, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले डॉ. अरविंद शर्मा ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुष्पचक्र अर्पित करते हुए शहीदों के बलिदान को याद किया और कहा, "हमारे वीर शहीदों का योगदान हमेशा अमर रहेगा। उनकी कुर्बानी की बदौलत हम एक स्वतंत्र और सशक्त भारत में सांस ले रहे हैं।" गणतंत्र दिवस समारोह झज्जर के बस अड्डे स्थित रोडवेज वर्कशॉप प्रांगण में आयोजित किया गया, जहां जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। डॉ. शर्मा ने परेड का निरीक्षण किया और पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स और अन्य प्रतिभागियों के मार्च पास्ट की सलामी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें