फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में ट्रेन की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर की मौत

बाबरा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र दो दिन पहले ही सुलोधा गांव में अपने परिवार के पास धान कटवाने के लिए आया था। वह रविवार रात को घर से चला गया। बाद में उसका शव रेलवे लाइन पर मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। उस समय उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। आज उसके शव की पहचान हुई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें