फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में कृषि अधिकारियों की बैठक, फसल अवशेष न जलाने के लिए किसानों को जागरूक करने के निर्देश

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में उप मंडल क्षेत्र अधिकारी डॉ. सुनील कौशिक की अध्यक्षता में कृषि अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग के उपमंडल के कृषि अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान डॉ. सुनील कौशिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को फसल अवशेष (पराली) न जलाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण को गंभीर नुकसान होता है और मिट्टी की उर्वरता भी प्रभावित होती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को पराली प्रबंधन के वैकल्पिक तरीकों की जानकारी दें और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही मशीनरी व योजनाओं के बारे में भी अवगत कराएं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गांव-गांव जाकर किसानों के साथ संवाद कर उन्हें फसल अवशेष न जलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ खेती को भी सुरक्षित रखा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें