फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग, एक शख्स की हुई मौत

लाडपुर गांव में मंदिर से घर जा रहे दो लोगों पर कार सवार चार-पांच लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें गांव के संदीप को गोलियां लग गईं जबकि उसका साथी मोनू बाल-बाल बच गया। संदीप को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल झज्जर में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग जानकारी के अनुसार, लाडपुर गांव निवासी 35 वर्षीय संदीप अपने साथी मोनू उर्फ़ मोबिलाल के साथ गांव के मंदिर से पैदल घर की तरफ जा रहा था। कुछ दूरी पर एक कार सवार चार-पांच लोग आए और दोनों पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में संदीप को गोली लग गई जबकि मोनू बाल-बाल बच गया। संदीप को तुरंत प्रभाव से झज्जर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। रोहतक पहुंचने पर डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पीजीआई के शव गृह में रखवाया गया है। मृतक सामान्य परिवार से है और अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है। सूचना पाकर पुलिस ने मौके का मुआयना भी किया और साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें