फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में नगरपालिका बेरी की सख्त चेतावनी; बाजार क्षेत्र में पीली पट्टी के बाहर अतिक्रमण मिला तो होगी कार्रवाई

बेरी के शिव चौक, गौशाला मार्ग व काठमंडी में अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका ने सख्त चेतावनी देते हुए बेरी के शिव चौक पर होर्डिंग लगा दिए है और होर्डिंग में बकायदा लिखा हुआ है कि अतिक्रमण को लेकर पालिका की तरफ से दुकानों के बाहर पीली पट्टी लगाई हुई है और उसके बावजूद भी कोई भी रेहड़ी व दुकानदार अतिक्रमण करता पाया गया तो उसका सामान बिना किसी सूचना से जब्त किया जाएगा। पालिका सचिव का कहना है कि बेरी के शिव चौक, गौशाला मार्ग व काठमंडी में दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ हैं, जिसको लेकर पालिका की तरफ से पीली पट्टी भी लगाई गई है और जगह-जगह होर्डिंग लगाए गए हैं। बार-बार अतिक्रमण करने पर सामान होगा जब्त पालिका सचिव पूजा का कहना है कि पालिका की तरफ से कर्मचारियों की डृयूटी भी लगाई गई है कि काेई भी दुकानदार पीली पट्टी के बाहर अगर सामान रखता है तो उसका चालान किया जाएगा। अगर चालान के बाद भी कोई दुकानदार बार-बार अतिक्रमण करता है तो उसका बिना की सूचना के पालिका की तरफ से सामान जब्त कर लिया जाएगा। मुख्य बाजार में अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पालिका की तरफ से पीली पट्टी लगवाई गई है और मुनादी करवाने के साथ-साथ मुख्य बाजार में होर्डिंग भी लगा दिए गए है कि अगर कोई दुकानदार पीली पट्टी के बाहर सामान लगाता है तो उसका सामान भी जब्त व चालान किया जाएगा। -पूजा साहू, सचिव नगर पालिका बेरी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें