फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर डीसी बोले- एनजीटी की गाइडलाइन का होगा पालन, पराली नहीं जलाए किसान

झज्जर में पराली जलाने को लेकर जिला प्रशासन सख्त है। अब तक दो किसानों पर पराली जलाने पर केस दर्ज हो चुके हैं। रविवार शाम को भी सेटेलाइट ने औरंगपुर में आग जलने की घटना पकड़ी। इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला। वहीं अब तक बेरी खास में दो किसानों द्वारा पराली जलाने पर केस दर्ज हो चुका है। डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि सभी संबंधित विभाग स्वच्छ पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता के साथ इससे संबंधित कार्यों का क्रियान्वयन सही समय पर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एनजीटी द्वारा वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेप व्यवस्था लागू की है। इसकी पालना हर हाल में करनी होगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार 22 अक्तूबर से लेकर 31 जनवरी 2025 तक (ग्रीन पटाखों को छोड़कर) पटाखों के निर्माण, भंडारण व उपयोग करने पर पूर्णतया रोक रहेगी। डीसी ने कहा कि कि वायु प्रदूषण के निवारण के लिए सरकार द्वारा सजगता के साथ कार्य किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें