फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर डीसी और चेयरमैन सुबह-सुबह फील्ड में उतरे, शहर की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

नवीन दलाल Updated Fri, 23 May 2025 01:43 PM IST

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर शुक्रवार सुबह शहर की सफाई व्यवस्था और नालों की सफाई कार्य का औचक निरीक्षण करने फील्ड में उतरे। इसके अलावा नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने भी शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। डीसी ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों रेवाड़ी रोड, सिलानी गेट, राव तुलाराम चौक, पंचनद चौक और झज्जर लिंक ड्रेन का दौरा किया और नगर परिषद अधिकारियों से सफाई कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि नालों की सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नालों की सफाई मानसून से पहले हर हाल में पूरी होनी चाहिए ताकि शहर में जलभराव जैसी स्थिति न उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि सफाई का कार्य पूरी गंभीरता से किया जाए व नालों की पूरी गहराई तक सफाई की जाए ताकि बरसाती पानी की निकासी में नालों में जमी गाद समस्या ना बने। डीसी ने नगर परिषद अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन स्वयं फील्ड में जाकर कार्य की नालों की सफाई की मॉनिटरिंग करें व सफाई एजेंसियों से नियमित रिपोर्ट लें। जिन क्षेत्रों में नालों की सफाई अभी बाकी है, वहां तत्काल प्रभाव से टीमों को लगाकर सफाई कार्य में तेजी लाई जाए। उपायुक्त ने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को रोकने के लिए सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि गांवों में भी जल निकासी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि नागरिकों को बारिश के कारण असुविधा ना हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें